कन्नौज, अप्रैल 16 -- शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित संस्था नीपा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) की वार्डनों के सशक्तीकरण के लिए देशव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश में यह कार्यक्रम राज्य परियोजना बालिका शिक्षा, लखनऊ के समन्वय से संचालित हो रहा है। ब्लॉक छिबरामऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय मुरली नगला के शिक्षक सुमित कुमार गुप्ता इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केजीबीवी ऐसे क्षेत्रों में स्थापित हैं, जहां की बालिकाएं सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े परिवेश से आती हैं। इनमें कई छात्राएं भावनात्मक चुनौतियों, पारिवारिक दूरी और शैक्षणिक असमानताओं से जूझती हैं, जिससे वार्डनों की भूमिका अत्यंत जिम्मेदार और चुनौतीपूर्ण हो जाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.