अंबेडकर नगर, मार्च 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बालिकाओं को विज्ञान एवं अंतरिक्ष से जुड़ी आधुनिक शिक्षा देने के उद्देश्य से नई पहल हुई है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में खगोल विज्ञान प्रयोगशाला यानि एस्ट्रो लैब स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। परियोजना अप्रूवल बोर्ड से स्वीकृत इस योजना के तहत प्रदेश के 398 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (छात्रावास सहित) में एस्ट्रो लैब की स्थापना की जाएगी। इससे छात्राओं को खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष एवं आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी व्यावहारिक रूप से प्राप्त हो सकेगी। इसके लिए 1592 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है। प्रथम चरण में 936.096 लाख रुपए जारी हुआ है। एस्ट्रो लैब की स्थापना यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएलसी) के माध्यम से होगा। एस्ट्रो लैब की स्थापना का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.