केजीबीवी बहाली: कॉल कर मांगी जा रही घूस, जांच की मांग
मुंगेर, अगस्त 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में अनुसेवक, रात्रि प्रहरी और रसोइया जैसे विभिन्न पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। आरोप है कि काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को कॉल कर चयन के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। लोकमंच संस्था के महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि 8 अगस्त को एक अभ्यर्थी से मोबाइल नंबर 8130163392 से कॉल कर 10 हजार रुपये अग्रिम की मांग की गई। कॉल करने वाले ने खुद को पटना कार्यालय से जुड़ा बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी और मुंगेर के डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने व दोषी पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि बहाली प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.