प्रयागराज, अप्रैल 23 -- जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राएं पहली बार हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुई। खास बात यह है कि सभी छात्राएं पास हैं। केजीबीवी बहरिया की छात्रा संध्या कुमारी ने 95% अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया है। खंड शिक्षा अधिकारी शिव औतार और नोडल बालिका शिक्षा शत्रुंजय शर्मा ने बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी और विद्यालय स्टाफ की सराहना की। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संतोष तिवारी ने सभी बच्चों, वार्डन प्रतिमा और विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। यह भी पढ़ें- खुशबू बनी कस्तूरबा गांधी स्कूल की टॉपर यह भी पढ़ें- शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज का शतप्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम यह भी पढ़ें- घाटशिला पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय का शत प्रतिशत रिज़ल्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की...