घाटशिला, जून 25 -- पोटका प्रखंड स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा लखी सरदार (13) का ब्रेन मलेरिया से निधन हो गया। लखी ग्रीष्मावकाश में 11 जून को घर आई थी। करीब एक सप्ताह पूर्व उसे तेज बुखार हुआ। तबीयत में सुधार नहीं होने पर विद्यालय प्रबंधन ने 22 जून को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां जांच में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल, खासमहल रेफर किया गया। वहां भी स्थिति बिगड़ती रही, जिसके बाद एमजीएम अस्पताल भेजने की सलाह दी गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गुरुवार को उसके गांव सानग्राम में अंतिम संस्कार किया गया। लखी अनाथ थी और पढ़ाई में काफी मेधावी छात्रा मानी जाती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...