लखनऊ, सितम्बर 2 -- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की सूरत संवारने को 101 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अतिरिक्त डारमेट्री बनेगी व भवन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। छह तरह के निर्माण कार्य किए जाएंगे। उप्र आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा कराएं। जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक, गार्ड रूम, सेप्टिक टैंक व बाउंड्री वॉल सहित छह प्रमुख निर्माण कार्यों के जरिए इन विद्यालयों को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा। कुल 742 केजीबीवी में गरीब परिवार की छात्राओं को पढ़ाई की मुफ्त आवासीय सुविधा दी जा रही है। विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने पर ज...