लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में सुरक्षा व स्मार्ट शिक्षा देने के लिए 18 सूत्रीय एक्शन प्लान तैयार किया गया है। नए शैक्षिक सत्र में छात्राओं की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल अधिगम, छात्रावास संचालन, खेल गतिविधियों, छात्रवृत्ति भुगतान व आधारभूत सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समयबद्ध कार्य होगा।स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी केजीबीवी में कूलर, पंखे व जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर खाद्यान्न आपूर्ति से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी कर विद्यालयों में आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया है। जून महीने की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर आगे समीक्षा होगी। फर्नीचर खरीद, रोटी मेकिंग मशीन, वॉशिंग मशीन, सोलर गीजर, फोक म्यूजिक यंत्र व ओपन...