मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। केजीबीवी की पूर्ववर्ती छात्राएं अपने स्कूल का ब्रांड अम्बेसडर बनेंगी। नामांकन और स्कूल में ठहराव की दिशा में ये छात्राएं प्रेरणास्रोत बनेंगी। सूबे के 500 से अधिक केजीबीवी में नामांकन का लक्ष्य पूरा नहीं होने के कारण यह पहल की गई है। सभी जिले के डीपीओ (सर्वशिक्षा अभियान) को इसका निर्देश दिया गया है। इस सत्र में जिले में 16 प्रखंडों के केजीबीवी में 2100 सीटों पर नामांकन का लक्ष्य था, लेकिन 1700 सीटों पर ही हुआ है। कई प्रखंडों में अब 12वीं तक के केजीबीवी बन गए हैं, जिनमें 200 सीटें निर्धारित हैं। बताते हैं कि जिले के कई प्लस-टू केजीबीवी में बच्चियों को रखने की सुविधा नहीं है। संसाधनों की कमी से भी लक्ष्य पूरा होने में परेशानी आ रही है। यह भी पढ़ें- केजीबीबी की पूर्ववर्ती छात्राएं अपने स्कूल ...