फरीदाबाद, अप्रैल 17 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। केजीपी एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को भयानक सड़क हादसा हो गया। एक वाहन ने एक्स्प्रेसवे पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें एक हेल्पर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, हादसा यमुना पुल के पास तड़के हुआ, जब सड़क किनारे खड़े ट्रक का टायर बदला जा रहा था। मृतक की पहचान जाकिर पुत्र उदयभान निवासी गांव ग्वारका, थाना सदर तावडू, जिला नूंह के रूप में हुई है। वह एक परिवहन सेवा में सहायक के तौर पर कार्यरत था और लंबे समय से इस काम में लगा हुआ था।शिकायत यह भी पढ़ें- 'यमदूत' बनकर खड़े रहते सर्विस लेन पर ट्रक के अनुसार, 16 अप्रैल की सुबह ट्रक चालक नरेश तावडू से नोएडा की ओर सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में अचानक ट्रक के दोनों टायर फट गए, जिससे वाहन को एक्स...