केजीएमयू से फरार दुष्कर्म के आरोपी पर 25 हजार का इनाम
लखनऊ, अगस्त 2 -- पुलिस अभिरक्षा में इलाज के दौरान केजीएमयू से फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी हैदर अली बेग पिछले 12 जून से लापता है। उसकी तलाश में चौक पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के अनुसार ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर गांव निवासी हैदर अली बेग सरोजनी नगर थाने से पिछले साल जनवरी में दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में जेल भेजा गया था। वह जिला कारागार में निरुद्ध था। 31 मई को खून की उल्टी और तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले जेल अस्पताल में भर्ती किया गया। हालत न सुधरने पर 4 जून को बलरामपुर अस्पताल और वहां से उसे केजीएमयू रेफर कर दिया गया था। केजीएमयू में हैदर की निगरानी के लिए हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और धर्मेंद्र सिंह ड्यूटी पर तैनात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.