लखनऊ, फरवरी 26 -- केजीएमयू ने शोध के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को लगातार तीसरी बार डीएचआर-एमआरयू एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ संस्थान ने शोध प्रदर्शन में हैट्रिक दर्ज की है। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि यह सम्मान विश्वविद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शोध, उच्च शैक्षणिक मानकों के लिए मिला है। इस सफलता का श्रेय कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के लगातार प्रयास व प्रोत्साहन है। कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय का रिसर्च इकोसिस्टम और मजबूत हुआ है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर यह पहचान संभव हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...