केजीएमयू शिक्षकों को पीजीआई के समान मिलेंगे सेवानिवृत्तिकालीन लाभ
लखनऊ, सितम्बर 11 -- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। अब 65 वर्ष की अधिवर्षिता आयु पर सेवानिवृत्त होने वाले केजीएमयू शिक्षकों को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के शिक्षकों के समान सेवानिवृत्तिकालीन लाभ दिए जाएंगे। यह व्यवस्था 1 जनवरी 2016 से प्रभावी मानी जाएगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में केजीएमयू प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
लाभ प्रदान करने की व्यवस्था अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष ने केजीएमयू के कुलसचिव को पत्र भेजकर पात्र शिक्षकों को नियमानुसार सेवानिवृत्तिकालीन लाभ प्रदान करने की व्यवस्था स्पष्ट की है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 1 जनवरी 2016 के बाद 65 वर्ष की अधिवर्षिता आयु पूरी कर सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.