केजीएमयू लारी कार्डियोलॉजी से चार दलाल पकड़े गए
लखनऊ, जून 13 -- केजीएमयू प्रशासन ने अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को लारी कार्डियोलॉजी विभाग में मरीजों को गुमराह कर दवा और इलाज के नाम पर अवैध वसूली करने वाले चार दलालों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के निर्देश पर चल रहे अभियान में सुरक्षा विभाग ने निगरानी बढ़ाई है। जांच में सामने आया कि दलाल दूर-दूर से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को निशाना बनाकर अस्पताल के बाहर ले जाते थे। दवा, जांच व इलाज के नाम पर उनसे मनमानी रकम वसूलते थे। लारी कार्डियोलॉजी में मरीजों को अपने-अपने केंद्रों तक ले जाने को लेकर दलालों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही थीं। इसके बाद प्रशासन ने नियमित अभियान चलाने का फैसला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.