लखनऊ, मार्च 19 -- केजीएमयू में करीब 100 करोड़ रुपये के उपकरणों की खरीद प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। उपकरणों के साथ इलाज में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की खरीद को लेकर चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेषज्ञ सचिव ने आपत्ति लगाई है। बाकायदा बैठक के बाद लिखित रूप में उन्होंने खरीद पर सवाल उठाए हैं।केजीएमयू में करीब 4000 बेड हैं। प्रतिदिन ओपीडी में सात से आठ हजार मरीज आ रहे हैं। मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में केजीएमयू को आधुनिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास के लिएRs.1938.02 करोड़ का बजट आवंटित किया है। इस राशि का मुख्य मकसद मरीजों के इलाज, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और ट्रॉमा सेंटर के पास नई डायग्नोस्टिक बिल्डिंग का निर्माण करना है। लगभगRs.300 करोड़ रुपये से उपकरण क्रय किए जाएंगे।ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.