लखनऊ, मई 3 -- केजीएमयू में कई दिनों से हेपेटाइटिस वायरल लोड की जांच बंद है। लखनऊ समेत आसपास के आने वाले नमरीजों को इलाज मिलने में अड़चन आ रही है। मरीजों को महंगी जांच निजी पैथोलॉजी में करानी पड़ रही है। जिम्मेदार बता रहे हैं कि एनएचएम से बजट नहीं मिला है। जिसकी वजह से जांच किट नहीं खरीदी गई है। केजीएमयू में रोज औसतन 50 रोगियों में हेपेटाइटिस जांच लिखी जाती है। केजीएमयू नोडल सेंटर होने के नाते यहां आसपास के कई जिलों से भी सैंपल जांच के लिए आते है। सबकी जांच नि:शुल्क होती है। करीब चार दिन से जांच बंद है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि बजट मिलते ही जल्द जांच शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.