लखनऊ, मार्च 6 -- केजीएमयू प्रशासन हर महीने सुरक्षा व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है। सुरक्षाकर्मियों की भारी भरकम फौज है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके बावजूद परिसर में लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। दिन दहाड़े मजार के आस-पास की भूमि पर अवैध रूप से बैरिकेडिंग लगाकर कब्जा जमा रहे हैं। इन पर शिकंजा कस पाने में केजीएमयू प्रशासन पूरी तरह से नाकाम है। नेत्र रोग विभाग के पीछे मजार के आसपास की भूमि पर अज्ञात लोगों ने बैरिकैडिंग लगाकर कब्जा कर लिया है। केजीएमयू प्रशासन चौक कोतवाली को पत्र भेजकर अवैध बैरिकेडिंग हटाने की गुहार लगाई है। पूरे घटनाक्रम को लेकर केजीएमयू की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिसर में पहले से ही जगह-जगह सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके बावजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.