लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में बुधवार को सर्वर ने धोखा दे दिया, इससे कामकाज प्रभावित रहा। मरीजों के पंजीकरण से लेकर शुल्क जमा करने में दिक्कत हुई। दोपहर करीब 12 बजे कई विभागों के कर्मचारियों ने मोबाइल के इंटरनेट की मदद से पर्चे बनाए और रसीद काटी।लिम्ब सेंटर में पंजीकरण का काम सुबह करीब 10 बजे से ठप हो गया। इसकी वजह से मरीजों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। एक्सरे आदि का शुल्क जमा किया गया लेकिन तीमारदारों को रसीदे नहीं दी जा रही थी। इससे तीमारदारों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज लोगों ने हंगामा किया। आनन-फानन अधिकारियों ने हाथ से पर्चा बनाने के निर्देश दिए। करीब 12 बजे तक हाथ से पर्चे बनाए गए। कर्मचारियों ने मोबाइल के इंटरनेट से कम्प्यूटर को जोड़ा।सर्वर डाउन होने से मरीजों को जांच रिपोर्ट मिलने में दिक्कत आई। पैथोलॉजी व रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.