केजीएमयू में लिख रहे बाहर की दवाएं
लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में भर्ती मरीजों को अस्पताल से दवा उपलब्ध कराने के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। मनाही के बावजूद कॉर्डियो थोरैसिक वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग में मरीजों को खुलेआम बाजार की महंगी दवाएं लिखी जा रही हैं। हालत यह है कि मुख्यमंत्री व अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में पंजीकृत मरीज भी बाहर से दवा खरीदने को मजबूर हैं।गोरखपुर निवासी महिला मरीज को दिल की गंभीर बीमारी है। परिवारीजनों ने मरीज को केजीएमयू के सीटीवीएस विभाग में भर्ती कराया। जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। आरोप हैं कि डॉक्टर ने मरीज को करीब साढ़े आठ हजार रुपये की दवाएं बाहर से मंगाई। तय मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने को कहा गया। इसी तरह कई अन्य मरीजों को भी पर्चियां थमाकर बाजार से महंगी दवाएं मंगाई जा रही हैं। मरीजों के परिवारीजनों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.