लखनऊ, अप्रैल 30 -- केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने गुरुवार को मरीजों को आधुनिक इलाज का तोहफा दिया। करीब 45 करोड़ रुपये की इन परियोजनाओं में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण से लेकर आधुनिक एमआरआई और डिजिटल एक्सरे समेत दूसरी सुविधाएं हैं। इनसे मरीजों को आधुनिक इलाज मुहैया कराने में मदद मिलेगी। वहीं, केजीएमयू अब यूपी का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जहां रोबोट की मदद से जॉइंट रिप्लेसमेंट होगा। केजीएमयू के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आठ करोड़ रुपये की लागत से रोबोट स्थापित किया। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि सोमवार से नियमित रोबोट तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण होंगे। आने वाले समय में हम एआई रोबोटिक्स एवं प्रिसीजन मेडिसिन को विभिन्न विभागों में एकीकृत करेंगे। हम सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिसने केजीएमयू को आवश्यक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.