लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में बोन मैरो प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू हो गई है। संस्थान में एक मरीज का सफल बोन मैरो प्रत्यारोपित किया गया। तबीयत में सुधार के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। समय-समय पर फॉलोअप के लिए बुलाया जाएगा।कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि संस्थान में दिसंबर 2025 को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का शुभारंभ किया था। उन्होंने बताया कि रक्त कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चे को इलाज मुहैया कराया गया। कीमोथेरेपी से बच्चे की सेहत में अपेक्षाकृत कम सुधार देखने को मिला। आखिर में बोनमैरो ट्रांसप्लांट की सलाह दी गई। परिवारीजन राजी हो गए। उन्होंने बताया कि परिवारीजनों की रजामंदी के बाद ट्रांसप्लांट किया गया। अब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया...