केजीएमयू में यूपी का पहला बोन एंड टिश्यू बैंक शुरू
लखनऊ, अगस्त 3 -- केजीएमयू ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात दी है। लिम्ब सेंटर के चौथे तल पर सवा करोड़ रुपये की लागत से बने यूपी के पहले बोन एवं टिश्यू बैंक का शुभारंभ सोमवार को कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने किया। इस सुविधा से जटिल सर्जरी के लिए मरीजों को अब राज्य में ही उच्च गुणवत्ता वाले बोन और टिश्यू ग्राफ्ट उपलब्ध हो सकेंगे। फिलहाल चिकित्सा शिक्षा विभाग में लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है, जिसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित एलोग्राफ्ट उपलब्ध होने से मरीजों के शरीर से अतिरिक्त हड्डी निकालने की जरूरत कम होगी। इससे मरीजों को अतिरिक्त चीरा, दर्द, रक्तस्राव और जटिलताओं से राहत मिलेगी। हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.