लखनऊ, जनवरी 28 -- यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के नए बिल के विरोध में बुधवार को केजीएमयू के वरिष्ठ डॉक्टर व मेडिकल छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। कुलपति कार्यालय स्थित मां सरस्वती मंदिर के सामने डॉक्टर व मेडिकल छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह नियम बड़े पैमाने पर असमानता को बढ़ावा देने वाला है। मेडिकल संस्थानों में सवर्ण समाज के डॉक्टर व छात्रों ने यूजीसी बिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ट्रॉमा सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. समीर मिश्र, डॉ. प्रेमराज सिंह, डॉ. अमिय अग्रवाल की अगुवाई में बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रों ने यूजीसी बिल को पक्षपातपूर्ण बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार इस बिल को तुरंत वापस ले। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी को पत्र लिखकर नियम लागू करने से पहले सुझाव और आपत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.