लखनऊ, मई 2 -- केजीएमयू में मरीज भीषण गर्मी में तप रहे हैं। कई वार्डों में न तो पर्याप्त पंखें लगे हैं और न ही कूलर। मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए तीमारदार पंखे खरीदकर ला रहे और वार्ड में लगाकर मरीजों को राहत दे रहे हैं। केजीएमयू में 4000 बेड हैं। देश में आठवें बड़े चिकित्सा संस्थान में मरीजों की गर्मी में सांसें फूल रही है। प्रदेश सरकार केजीएमयू में को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए 1800 करोड़ रुपये का बजट दिया। साथ ही ओपीडी पंजीकरण, जांच शुल्क व प्रोजेक्ट आदि से केजीएमयू हर साल करोड़ों में कमा रहा है। इसके बावजूद मरीज मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं। हालात यह है कि कई वार्डों में पंखे तक पर्याप्त नहीं हैं। कूलर भी एकाध लगे हैं।गर्मी और उमस के कारण गंभीर और बुजुर्ग मरीजों की हालत अधिक खराब हो रही है। मरीज व तीमारदारों की शिकायतों के बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.