लखनऊ, मार्च 5 -- -अवैध कब्जा हटाने व जरूरी कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया-केजीएमयू प्रशासन ने मौके की वीडियो और फोटोग्राफी कराईलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू नेत्र रोग विभाग के पीछे स्थित मजार के चारों तरफ दोबारा बैरिकेडिंग लगाकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। होली में छुट्टी के दौरान अज्ञात लोगों ने अवैध बैरिकैडिंग की। गुरुवार को जब केजीएमयू खुला, तो मजार के चारों तरफ अवैध बैरिकैडिंग देख केजीएमयू प्रशासन सकते में आ गया। आनन-फानन केजीएमयू प्रशासन ने चौक पुलिस को पत्र लिखकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।केजीएमयू के गेट नंबर-एक के पास नेत्र विभाग है। विभाग के पीछे मजार है। इस मजार के चारों तरफ अवैध कब्जा था। दर्जनों की संख्या में अवैध दुकानें संचालित हो रही थीं। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ने मजार को छोड़कर बाकी स्थान से अतिक्रमण हटा...