केजीएमयू में बिना बड़ी चीरा लगाए पित्त नली ऑपरेशन
लखनऊ, मार्च 31 -- बार-बार पीलिया, उल्टी और पेट में भीषण दर्द से पीड़ित महिला को केजीएमयू के डॉक्टरों ने जटिल रोबोटिक सर्जरी कर राहत देने में कामयाबी हासिल की है। समय पर ऑपरेशन कर महिला का लिवर खराब होने से बचा लिया। रोबोटिक सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह से ठीक है। केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग में पहली बार रोबोटिक तकनीक से हेपेटिकोजेजुनोस्टॉमी सर्जरी की है। आजमगढ़ निवासी 21 वर्षीय महिला को बार-बार पीलिया हो रहा था। पूर्व में एक स्थानीय अस्पताल में पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान महिला की पित्त नली में चोट लग गई थी, जिससे नली सिकुड़ गई (बाइल्ड डक्ट स्ट्रिक्चर) और पित्त का प्रवाह रुक गया। इसके कारण मरीज को बार-बार पीलिया, पेट दर्द और उल्टी की गंभीर समस्या हो रही थी। परिवारीजन मरीज को लेकर जनरल सर्जरी विभाग पहुंचे। यहां डॉ. अवनीश कुमार ने जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.