केजीएमयू में फर्जी मरीज डकार गए करोड़ों की दवा
लखनऊ, जून 1 -- केजीएमयू में फर्जी मरीज करोड़ों रुपये की दवा डकार गए। कैंसर से लेकर किडनी तक के इलाज में इस्तेमाल होने वाली महंगी दवाएं असाध्य योजना से खरीदी। फिर उन दवाओं को बाजार में खपा दिया। हालांकि दवाएं कहां बेची या खपाई गईं, इसकी पड़ताल जारी है। जांच कमेटी ने असाध्य योजना में संधेमारी कर करोड़ों की दवा घोटाला करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की सिफारिश की है। मंगलवार को तीन संविदा व एक नियमित फार्मासिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। केजीएमयू यूरोलॉजी विभाग में पिछले साल हर महीने असाध्य योजना में पंजीकृत मरीज के लिए डॉक्टर की सलाह पर करीब 10 लाख रुपये की दवाएं क्रय की जाती थीं। ताकि गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा सके। इस साल की शुरुआत में इसी योजना के तहत क्रय की जाने वाली दवाओं का बजट अचानक तीन से चार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.