लखनऊ, जनवरी 28 -- केजीएमयू के पुराना डेंटल भवन जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। इसके स्थान पर नया डेंटल ब्लॉक बनेगा। क्वीनमेरी से सटी खाली भूमि पर वूमेन एपेक्स सेंटर बनेगा। इसमें गंभीर रूप से बीमार गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। केजीएमयू प्रशासन ने दोनों प्रोजेक्ट का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जिसे जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। डेंटल के चार विभाग चलेंगे पुराना डेंटल भवन जर्जर हो चुका है। आईआईटी के विशेषज्ञों ने भवन का जायजा लेकर उसे जर्जर घोषित किया है। इसके बाद वहां संचालित विभागों के नए डेंटल भवन शिफ्ट किया जा चुका है। वहीं पुराने भवन को जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। इसके स्थान पर नया बहुमंजिला भवन बनेगा। इसमें डेंटल के चार विभागों का संचालन होगा। 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट क्वीनमेरी के पीछे अतिक्रमण मुक्त कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.