केजीएमयू में न्यूरो ट्रॉमा के मरीजों को बेहतर इलाज देने पर राष्ट्रीय सम्मान
लखनऊ, अगस्त 14 -- केजीएमयू में गंभीर न्यूरो ट्रॉमा के मरीजों को इमरजेंसी से लेकर ऑपरेशन और आईसीयू तक एक ही जगह आधुनिक इलाज मिल रहा है। इसी बेहतर ट्रॉमा केयर व्यवस्था के लिए केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग को न्यूरोट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया का 2026 इंस्टीट्यूशनल नेशनल अवार्ड मिला है। हैदराबाद में हुई सोसाइटी की वार्षिक बैठक में यह सम्मान दिया गया। देशभर के सात बड़े मेडिकल सेंटरों ने अवार्ड के लिए आवेदन किया था। प्रेजेंटेशन और प्रतिनिधियों के साक्षात्कार के बाद केजीएमयू को चुना गया। केजीएमयू सीएमएस डॉ. बीके ओझा ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो ट्रॉमा मरीजों के लिए 55 बेड का विशेष वार्ड है। दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और न्यूरो आईसीयू की सुविधा है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन और ट्रॉमा वेंटिलेटर यूनिट में भी आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। इससे गंभीर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.