केजीएमयू में निर्माण कार्य से हटवाई घटिया ईंटें
लखनऊ, मई 4 -- केजीएमयू के शताब्दी में खराब गुणवत्ता की ईंट से एचआरएफ स्टोर का निर्माण का वीडियो रविवार को वायरल हुआ था। वीडियो में ग्राउंड फ्लोर पर न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में एचआरएफ स्टोर में पीली ईंट से निर्माण करते हुए दिखाया है। ईंट व अन्य सामाग्री शताब्दी के गेट पास रखी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एचआरएफ स्टोर का निर्माण करीब पूरा हो चुका है। मामले का वीडियो वॉयरल होने के बाद सोमवार को केजीएमयू प्रशासन की नींद टूटी। इंजीनियरों ने वहां पर रखी घटिया ईंट को हटवाकर उसकी जगह पर दूसरी ईंट रखवाई है। यह भी पढ़ें- केजीएमयू के एचआरएफ स्टोर में खराब ईंट से निर्माण का वीडियो वायरल यह भी पढ़ें- दवा के बिल न मिलने पर नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.