लखनऊ, सितम्बर 29 -- -प्रशासन की अपील के बावजूद कक्षाओं में नहीं लौटे छात्र

छात्रों का धरना जारी -शनिवार तक कार्रवाई के आश्वासन के बाद भी समाधान न होने का आरोप लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा दिव्यांशी यादव की बुखार के दौरान मौत के बाद शुरू हुआ आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। डीन और प्रिंसिपल के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे रहे। प्रशासन की ओर से प्रदर्शन खत्म कर कक्षाओं में लौटने की अपील की गई, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि जल्द ठोस निर्णय नहीं हुआ तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी。

नर्सिंग छात्रों की मांगें बुखार पीड़ित दिव्यांशी की वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सांसें थम गई थीं। नर्सिंग विद्यार्थियो...