केजीएमयू में दिव्यांशी की मौत पर नर्सिंग छात्रों का आंदोलन खत्म
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- केजीएमयू नर्सिंग कॉलेज की छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत के मामले में चल रहा नर्सिंग छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को समाप्त हो गया। डीन पैरामेडिकल व प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने धरना स्थल पहुंचकर प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं से वार्ता की। केजीएमयू प्रशासन की ओर से जांच और छात्रों की विभिन्न मांगों पर जरूरी कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने आंदोलन वापस लेने का फैसला किया। बीते सोमवार से नर्सिंग छात्र-छात्राएं धरने पर हैं। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि दिव्यांशी की मौत के प्रकरण की जांच के लिए गठित समिति मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। वह खुद भी समिति के सदस्य हैं और जांच लगभग अंतिम चरण में है। समिति के सदस्य छात्रा के इलाज और मौत से जुड़े तथ्यों की जानकारी लेने के लिए बनारस जा चुके हैं। संबंधित लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.