लखनऊ, जून 7 -- केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में करोड़ों रुपये के दवा घोटाले में एक और डॉक्टर की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जांच कमेटी की संस्तुति पर सोमवार को इस डॉक्टर पर कार्रवाई हो सकती है। मामले की जांच कर रही समिति ने शनिवार को विभाग में दवाओं के नोडल अधिकारी के बयान दर्ज किये थे। जांच टीम के सदस्यों ने मृत रोगी के नाम पर दवाओं की मांग व दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के बारे में पूछताछ की है। यह भी पढ़ें- केजीएमयू: इसी माह एक्सपायर हो रही करीब पांच लाख की दवाएं व इंजेक्शन बाहर फेंकेजांच प्रक्रिया डॉ. विवेक सिंह जांच टीम को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। जांच कमेटी सोमवार को इनसे दोबारा पूछताछ करेगी। इसके बाद टीम कार्रवाई तय करेगी। जांच टीम ने यूरोलॉजी विभाग में दवाइयों को घोटाले की अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि इस मामले में टीम डॉक्टर व अ...