लखनऊ, अप्रैल 21 -- केजीएमयू के जूनियर डॉक्टर मरीजों को बाहर की जांच लिख रहे हैं। बाकायदा छोटी-छोटी पर्चियों पर जांचे लिखने का खेल जारी है। मंगलवार को जूनियर डॉक्टरों के इस खेल का खुलासा हुआ है। शिकायत के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। बस्ती निवासी मोतीलाल (65) को सोमवार सुबह परिजन इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लाए थे। ट्रॉमा में इलाज के बाद मरीज को मंगलवार सुबह गांधी वार्ड शिफ्ट कर दिया गया। वार्ड नंबर 2 बेड नंबर 19 पर जहां पर मरीज को भर्ती किया गया है। दोपहर करीब 12 बजे बेटे अजय को जांच के लिए तीन पर्ची थमाई गई। इसमें दो जांच के सैंपल केजीएमयू में जमा करने के लिए परचे पर लिखा गया। जबकि एक पर्ची पर निजी लैब का नाम लिखकर भेजा गया। मरीज भटकते हुए ट्रॉमा पहुंचा। यहां अफसरों ने यह खेल पकड़ लिया। उसके बाद पूरी घटना से उच्च अधिकारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.