केजीएमयू में कैग की ऑडिट टीम का डेरा
लखनऊ, अगस्त 1 -- केजीएमयू में वित्तीय और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहन पड़ताल शुरू हो गई है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की टीम फोकस आधारित कंप्लायंस ऑडिट के लिए विश्वविद्यालय पहुंच गई है। ऑडिट के दौरान मशीनों की खरीद, टेंडर प्रक्रिया, आय-व्यय का लेखा-जोखा, प्रशासनिक निर्णयों तथा अन्य वित्तीय अभिलेखों की विस्तार से जांच की जा रही है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन से विभिन्न दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। कैग ऑडिट की चार सदस्यीय टीम 15 जुलाई से केजीएमयू में है। चार अगस्त तक टीम केजीएमयू के अलग-अलग विभागों में जांच करेगी। कैग की ऑडिट टीम द्वारा खरीद-फरोख्त, टेंडर प्रक्रिया, मशीनों की खरीद, भुगतान, आय-व्यय और अन्य वित्तीय अभिलेख तलब किए जाने के बाद केजीएमयू के प्रशासनिक और वित्तीय विभागों में हलचल तेज हो गई है। संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.