लखनऊ, जुलाई 23 -- वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में प्रशासनिक फैसलों को लेकर कुलपति और कुलसचिव के बीच टकराव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। कुलसचिव की ओर से जारी किए गए एक और प्रशासनिक आदेश को कुलपति ने निरस्त कर दिया है। लगातार दूसरी बार आदेश निरस्त होने के बाद विश्वविद्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और निर्णय प्रक्रिया को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी कुलसचिव अर्चना गंगवार द्वारा जारी किए गए उस आदेश को कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने रद्द कर दिया था, जिसमें डिप्टी रजिस्ट्रार की शक्तियां सीज करने का निर्णय लिया गया था। कुलपति के हस्तक्षेप के बाद वह आदेश प्रभावहीन हो गया था। अब ताजा मामले में, कुलसचिव ने 4 जुलाई को फार्माकोलॉजी विभाग की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिखा त्रिपाठी का दूसरे विभाग मे...