लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के 3500 कर्मचारियों का वेतन अटक गया है। नियमित कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन अप्रैल का एक सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं मिला है। इसकी वजह से नियमित कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।केजीएमयू नर्सेज एसोसिएशन ने कुलसचिव और वित्त अधिकारी को पत्र लिखकर जल्द ही वेतन भुगतान की मांग की है। एसोसिएशन के संरक्षक प्रदीप गंगवार, अध्यक्ष यदुनंदिनी सिंह व महामंत्री जितेंद्र उपाध्याय ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संरक्षक प्रदीप गंगवार ने बताया कि माह की अंतिम दिन व माह की पहली तारीख तक वेतन आ जाता था। लेकिन मार्च का वेतन अभी तक जारी नहीं किया गया है। जबकि पीजीआई, कैंसर संस्थान में वेतन जारी किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...