लखनऊ, जून 26 -- फॉलोअप -यूरोलॉजी विभाग में असाध्य योजना में सवा करोड़ का दवा घपले के आरोप -कैंसर, प्रोटीन और आयरन की महंगी दवाओं में फर्जीवाड़ा -एक डॉक्टर के दो बार बयान, फिर भी तय नहीं हुई जिम्मेदारी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में दवा खरीद से जुड़े सवा करोड़ रुपये के घोटाले की जांच अब तक किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है। यूरोलॉजी विभाग में असाध्य योजना के तहत दवाओं की खरीद में गड़बड़ी सामने आने के बाद जांच शुरू की गई थी, लेकिन लंबे समय बाद भी जिम्मेदारों की भूमिका तय नहीं हो पाई है।

यूरोलॉजी विभाग में दवाओं का घपला यूरोलॉजी विभाग में असाध्य योजना के तहत कैंसर, आयरन और प्रोटीन की महंगी दवाएं खरीदी गई। मरीज के यूएचआईडी नम्बर से दवाएं खरीदकर उसकी कालाबाजारी करने के गंभीर आरोप हैं। मर चुके मरीज के नाम पर भी दवाएं खरीदी गई। कुछ म...