केजीएमयू में करंट लगने से ठेका कर्मी की मौत, परिजनों का ट्रामा में हंगामा
लखनऊ, जून 14 -- केजीएमयू में पानी की टंकी की सफाई के दौरान ठेके पर काम करने वाले युवा कर्मचारी राहुल गौतम (25) की करंट लगने से मौत हो गई। ट्रॉमा सेंटर में साथ के कर्मचारियों और परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा किया। प्रदर्शनकारी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, केजीएमयू प्रशासन ने घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। बिना सुरक्षा किट के उतारा दिया
राहुल गौतम के बारे में दुबग्गा के लीला खेड़ा निवासी राहुल गौतम मेसर्स गोविंद फायर सर्विसेस का कर्मचारी था। ये कम्पनी केजीएमयू में जलापूर्ति व्यवस्था के अनुरक्षण का काम करती है। भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.