लखनऊ, फरवरी 19 -- केजीएमयू में मरीजों को और आसानी से सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। गुरुवार को केजीएमयू में तीन नए सस्ती दवा के काउंटर खोले गए हैं। इसमें एक काउंटर नए ओपीडी में खोला गया है। इससे ओपीडी मरीजों को सस्ती दवा मिल सकेगी। 80 प्रतिशत कम कीमत पर मिलेगी दवा केजीएमयू में अभी तक हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के 22 काउंटर थे। मरीजों की सहूलियतों के लिए तीन और काउंटर खोले गए हैं। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने काउंटर का शुभारंभ किया। कुलपति ने कहा कि मरीजों को किफायती दर पर दवाएं मुहैया कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ओपीडी में सात से आठ हजार मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। ओपीडी भवन के भूतल में काउंटर खोला गया है। इनमें 80 प्रतिशत कम कीमत पर मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जाएगी। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा एचआरएफ चेयरमैन डॉ. कुमार शांतनु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.