लखनऊ, अप्रैल 21 -- केजीएमयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को आदर्श माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जन भवन में स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। जन भवन में संचालित विद्यालय में समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे भी पढ़ते हैं। यहां ऐसे बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ा गया है, जो पूर्व में भिक्षावृत्ति में संलग्न थे। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि पहल एवं प्रेरणा से इन बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्ति दिलाकर उनका नामांकन विद्यालय में कराया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में कुल 294 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। यह भी पढ़ें- केजीएमयू ने 294 विद्यार्थियों की सेहत की जांच की विशेष रूप से किशोरियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसलिंग की व्यवस्...