लखनऊ, अगस्त 25 -- केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने 9वें पैक्स 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उपलब्धियां हासिल की हैं। जूनियर रेजिडेंट डॉ. मृदुल त्रिपाठी को प्रतिष्ठित ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी (बीटीएस) ट्रैवल ग्रांट के लिए चुना गया है। यह सम्मान हाईपरकैपनिक रेस्पिरेटरी फेलियर वाले मरीजों में नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन फेल होने के कारणों पर उनके शोध प्रस्तुतीकरण के लिए मिला। ग्रांट के तहत उन्हें नवंबर 2027 में लंदन में प्रस्तावित ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने का मौका मिला। वहीं डॉ. तुषार सरीन ने स्मार्टर माइंड्स कॉम्पटीशन में नॉर्थ जोन में पहला स्थान हासिल कर 10 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। वह पोस्टर प्रेजेंटेशन में भी विजेता रहे। उनके पोस्टर को पैक्स जर्नल में प्रकाशित करने का अवसर मिला है। व...