लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार देर रात एक बुजुर्ग मरीज की मौत ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया। परिजनों ने सक्शन मशीन में गैस न होने को मौत का कारण बताया और जमकर हंगामा किया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त रुख अपनाते हुए कुलपति को तीन दिन में जांच पूरी करने के आदेश दिए हैं। हरदोई के संडीला निवासी राजकुमार गुप्ता (60) को सांस लेने में गंभीर तकलीफ थी। परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इमरजेंसी में भर्ती कर ऑक्सीजन लगाई और जांच के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत बताई। केजीएमयू प्रशासन के अनुसार पहले परिजनों ने वेंटिलेटर पर रखने से मना कर दिया, बाद में राजी हुए लेकिन तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी。
पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.