लखनऊ, जुलाई 9 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गंभीर सड़क हादसों और रीढ़ की हड्डी में चोट लगने वाले मरीजों के सुरक्षित इलाज में अब केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर को और मदद मिलेगी। चंदा रानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने ट्रॉमा सेंटर को कॉस्मोकेयर स्पाइनल बोर्ड, स्पाइनल स्ट्रैप और हेड इमोबिलाइजर दान स्वरूप भेंट किया है। ट्रस्ट के मुख्य संयोजक सिद्धार्थ जैन ने यह उपकरण ट्रॉमा सेंटर को सौंपा।इस मौके पर ट्रॉमा सीएमएस डॉ. प्रेम राज सिंह, डॉ. अमिय अग्रवाल और डॉ. जिया मौजूद रहे। डॉ. प्रेमराज ने बताया कि सड़क दुर्घटना या अन्य गंभीर हादसों में रीढ़ की हड्डी में चोट या फ्रैक्चर होने पर मरीज को बिना अतिरिक्त नुकसान पहुंचाए एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित ले जाने के लिए स्पाइनल बोर्ड बेहद जरूरी होता है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: जैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने केजीएमयू को दिय...