लखनऊ, मार्च 22 -- केजीएमयू के ट्रॉमा में गंभीर रोगियों को जल्द ही बेड पर मोबाइल सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। गंभीर घायलों को सीटी स्कैन के मशीन तक जाने के लिए भागदौड़ और कतार में नहीं लगना पड़ेगा। ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. प्रेमराज सिंह ने कहा है कि कई बार गंभीर मरीजों को सीटी स्कैन रूम तक ले जाना जोखिम भरा होता है। मरीज की स्थिति बिगड़ने का खतरा रहता है। जांच में समय भी अधिक लगता है। ऐसे में मोबाइल सीटी स्कैन मशीन से जल्द जांच के साथ ही रोगियों के लिए सुविधा जनक होगी। उन्होंने बताया कि मशीन खरीदने की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि अगले दो से तीन महीन में ट्रॉमा सेंटर में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.