लखनऊ, जून 10 -- केजीएमयू में टेंडरों के नवीनीकरण में खेल के आरोपों पर शासन ने सख्ती दिखाई है। मुख्य सचिव ने मामले का संज्ञान लेते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को जांच के आदेश दिए हैं। 15 दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 6 मई को केजीएमयू में टेंडर नवीनीकरण में खेल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका शासन ने मामले का संज्ञान लिया। मुख्य सचिव ने इसे गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को पूरे प्रकरण की जांच कर निर्धारित समय में रिपोर्ट देने को कहा गया है। टेंडर नवीनीकरण के नाम पर कथित अनियमितताओं का मामला शासन तक पहुंच गया है। मुख्य सचिव के जांच आदेश के बाद केजीएमयू प्रशासन में ख...