केजीएमयू गेट के बाहर मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़, बाइक से कुचलने की कोशिश
सुनील तिवारी, जून 14 -- यूपी के लखनऊ में केजीएमयू की मेडिकल छात्रा से देर रात संस्थान के गेट के बाहर बाइक सवार ने छेड़छाड़ की। विरोध पर उसे कुचलने का प्रयास किया। लड़की ने डरकर शोर मचा दिया। शोर मचाने पर लोग दौड़कर आए। भीड़ जमा होने लगी तो शोहदा धमकाते हुए भागा और पिंक बूथ के पास उसने दो गाड़ियों में टक्कर मार दी। घटना के बाद से पीड़िता दहशत में है। मेडिकल छात्रा के पिता ने चौक कोतवाली में शिकायत की है। मामले में पीड़िता के पिता के मुताबिक बेटी मंगलवार रात करीब 10 बजे केजीएमयू से शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौट रही थी। गेट के बाहर वह ओला कैब का इंतजार कर रही थी। इस बीच एक बाइक सवार पहुंचा। उसने छेड़छाड़ की। विरोध पर धमकी दी। बेटी भागी तो उसे कुचलने का प्रयास किया। वह बहुत डर गई। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो शोहदा भागा। भागते समय उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.