लखनऊ, अगस्त 21 -- केजीएमयू को अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग और ग्रेडिंग में बेहतर स्थान दिलाने के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस (आईएनआई) का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रयास शुरू किए जाएंगे। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने शुक्रवार को अपने दूसरे कार्यकाल की प्राथमिकताएं बताते हुए शोध को और मजबूत करने की बात कही।

शिक्षक संघ का समर्थन उनके तीन साल का कार्यकाल पूरा होने और दूसरा कार्यकाल मिलने पर केजीएमयू शिक्षक संघ की ओर से कलाम सेंटर में आयोजित कार्यक्रम हुआ। संघ ने कुलपति को शुभकामनाएं दी। कलाम सेंटर सभागार शिक्षकों से खचाखच भरा रहा। अध्यक्ष डॉ. केके सिंह ने कहा कि संघ का मकसद सिर्फ शिक्षकों की मांगों को पूरा कराना नहीं, बल्कि केजीएमयू की प्रतिष्ठा बढ़ाना है। शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन को हर स्तर पर सहयोग दिया है। इसके सकारात्मक परिण...