केजीएमयू के पीछे बनी 350 झोपड़ियों पर होगी कार्रवाई, झोपड़ियों की वजह से आग लगने का खतरा, जांच के लिए कमेटी गठित
लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पीछे पश्चिमी तरफ बाउंड्रीवाल से सटकर बनी करीब 350 झोपड़ियों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। इन झोपड़ियों को लेकर सुरक्षा, आगजनी और अतिक्रमण की आशंकाओं के बीच नगर निगम प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त जांच कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी 19 जून को मौके का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। हिंदुस्तान ने किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय की पश्चिम तरफ 350 झोपड़ियां होने की खबर 7 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस खबर को शासन, नगर निगम तथा चिकित्सा विश्वविद्यालय के अफसर ने गंभीरता से लिया। अब इस मामले में नगर निगम ने कार्यवाही शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- केजीएमयू के पीछे बनी 350 झोपड़ियों पर हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.