केजीएमयू के दीक्षांत में फैकल्टी का भी ड्रेस कोड, स्टोल जरूरी
लखनऊ, जून 17 -- केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में सिर्फ डिग्री पाने वाले छात्र ही खास अंदाज में नजर नहीं आएंगे। बल्कि समारोह में शामिल होने वाले फैकल्टी सदस्य भी तय पोशाक में दिखाई देंगे। केजीएमयू प्रशासन ने दीक्षांत समारोह को गरिमामय स्वरूप देने के लिए फैकल्टी सदस्यों के लिए अनिवार्य ड्रेस कोड जारी कर दिया है। 13 जुलाई को होने वाले समारोह में सभी शिक्षकों को निर्धारित ड्रेस के साथ स्टोल पहनना अनिवार्य होगा। डीन एकेडमिक्स डॉ. वीरेंद्र आतम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पुरुष फैकल्टी सदस्यों के लिए सफेद शर्ट, काली पैंट, काले जूते और काले मोजे पहनना जरूरी होगा। वहीं महिला फैकल्टी सदस्यों के लिए क्रीम रंग की साड़ी और भूरे जूते या सैंडल निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ सभी को केजीएमयू का स्टोल धारण करना होगा।केजीएमयू प्रशासन ने साफ किया है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.