केजीएमयू के डॉ. सतीश को मिली फेलोशिप
लखनऊ, जुलाई 13 -- लखनऊ। केजीएमयू मेडिसिन विभाग के डॉ. सतीश कुमार को 41वें इंटरनेशनल मेडिकल साइंसेज अकादमी कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतिष्ठित फैलो ऑफ इंटरनेशनल मेडिकल साइंसेज अकादमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) में आयोजित हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के वरिष्ठ चिकित्सकों, वैज्ञानिकों एवं चिकित्सा शिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. सतीश कुमार को चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, वैज्ञानिक प्रकाशनों तथा रोगी सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से केजीएमयू के साथ चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.